डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य आर्यावर्त - सर्वोदय भूषण सम्मान से सम्मानित - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य आर्यावर्त - सर्वोदय भूषण सम्मान से सम्मानित

 डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य आर्यावर्त - सर्वोदय भूषण सम्मान से सम्मानित

    कोटद्वार। आर्यावर्त जन उत्थान न्यास (पंजी.) अमरोहा के द्वारा जे. एस. हिन्दू (पीजी) कॉलेज अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य को आर्यावर्त - सर्वोदय भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सार्वदेशिक (अंतराष्ट्रीय) आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश,राजश्री ठाकुर बिक्रम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी दिल्ली एवं आर्यावर्त जन उत्थान न्यास (पंजी.) अमरोहा के प्रबंध न्यासी प्रोफेसर अशोक रस्तोगी आर्य  के द्वारा प्रदान किया गया ।

  सम्मान पत्र में डाॅ. आर्य को जनसेवा के लिए समर्पित, अनुशासनप्रिय तथा ईमानदारी की प्रतिमूर्ति से सम्बोधित किया गया है।

उनके सम्मानित होने पर कोटद्वार की सभी सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें