सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित प्रो. जयपाल सिंह हुए सम्मानित
कोटद्वार। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास आदि उपस्थित थे ।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल की ओर से प्रोफेसर जयपाल सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर अकादमी के मण्डलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य "सर्वोदय भूषण" ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. जयपाल सिंह तीन दशक से अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा वंचित, शोषित व उपेक्षित समाज मे शिक्षा, समता, सम्मान व स्वाभिमान का प्रकाश फैला रहे हैं।
इस अवसर पर अकादमी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, एडवोकेट जॉनी मैसी उर्फ जीवन कुमार, अनुज चौधरी, मनवर लाल भारती, मनोज सिंह, गीता सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें