धूमधाम से मनाई हिन्दी के प्रथम डी0 लिट्0 डॉ0 पी0 डी0 बड़थ्वाल की 125वीं जयन्ती
शिक्षाविद् डॉ0 विष्णु दत्त कुकरेती को पूज्य गोदावरी-देवी प्रसाद कोठारी स्मृति सम्मान
कोटद्वार। सामाजिक संस्था डू समथिंग सोसाइटी तथा साहित्यिक संस्था साहित्याचंल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी के प्रथम डी0 लिट्0 डॉ0 पी0 डी0 बड़थ्वाल की 125 वीं जयन्ती को धूमधाम से मनाया गया। डॉ0 बड़थ्वाल की जयंती के उपलक्ष में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कण्वनगरी कोटद्वार नगर-निगम के महापौर, शैलेन्द्र सिंह रावत, प्रकाश चन्द्र कोठारी, रिपुदमन सिंह बिष्ट, डॉ0 अनुराग शर्मा एवं चन्द्र प्रकाश नैथानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ पुष्प अर्पित कर डॉ0 बड़थ्वाल को नमन किया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि डॉ0 बड़थ्वाल उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु देश के गौरव हैं, उनकी रचनाएं साहित्य क्षेत्र में अनंत काल तक साहित्यकारों को प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहेंगी। डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने हिन्दी के पहले डी0लिट. डॉ0 बड़थ्वाल के साहित्य रचनाओं को हिन्दी साहित्य और भारतवर्ष के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ0 विष्णु दत्त कुकरेती को पूज्य गोदावरी-देवी प्रसाद कोठारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ0 विष्णु दत्त कुकरेती ने संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, शिव प्रकाश कुकरेती, विपिन जदली, सुनीता नैथानी, कविता रावत, ज्योति कुलाश्री, रेखा नेगी, डॉ0 गणेश मणि त्रिपाठी, ले0 कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी, राजेन्द्र प्रसाद पंत, शंकर दत्त गौड, चिन्तामणि देवलियाल, राजेन्द्र प्रसाद बलोधी, दलजीत सिंह, ओमप्रकाश, जर्नादन प्रसाद ध्यानी, कै0 सतीश ध्यानी, हरि सिंह भंडारी, विनायक जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष भट्ट, रोहित रावत, सुखबीर सिंह खेतवाल, प्रभा नैथानी, इन्दु नौटियाल, सोहन भारद्वाज, सम्पत्ति नेगी, शशि कुकरेती, मीना डबराल, सुरेन्द्र लाल आर्य, अजयपाल सिंह रावत, प्रवेश नवानी, राकेश सुन्द्रियाल, डॉ0 गिरीश उनियाल, मोहन काला, राम भरोसे कण्डवाल, जगदीश भारद्वाज, गिरीश चन्द्र नैथानी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अमरिका सिंह, डॉ0 रमाकान्त कुकरेती, विनय किशोर रावत, नैनसिंह रावत, डॉ0 चन्द्रमोहन बड़थ्वाल, ललन कुमार बुड़ाकोटी, सुनील नवानी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण अमोली ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें