पौड़ी में नहीं थम रहे हैं गुलदार के हमले
गुलदार ने पौड़ी जिले के ग्राम कमन्द में ली एक व्यक्ति की जान
निरन्तर हमलों से सदमे में हैं क्षेत्रवासी
पौड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार, बाघ तथा भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुलदार तथा भालू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
आज एक बार फिर से गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय 6.0 से 7.0 बजे के मध्य पौड़ी ब्लॉक के कमन्द गांव के मोहन चन्द्र मलासी को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया है। प्रातः जानकारी के अनुसार मोहन चन्द्र मलासी पर गुलदार ने तब हमला किया जब वे गांव के पास के खेतों में गायों के लिए चारापत्ती लेने गये थे। जब काफी देर होने के बाद भी वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की, पता चला कि, गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।
मृतक की उम्र 62 साल बताई जा रही है, मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें