रोजगार मेले का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 16 मई 2026

रोजगार मेले का हुआ आयोजन

 रोजगार मेले का हुआ आयोजन 


कोटद्वार/देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) व सैनिक कल्याण विभाग  के तत्वाधान में आईआरडीटी  सभागार देहरादून मे रोजगार मेले का आयोजन किया गया  जिसमे हर वर्ष की भांति  आईटीडीए कैल्क संस्थान कोटद्वार के छात्र छात्राओं ने भी रोजगार मेले मे प्रतिभाग किया संस्थान के निदेशक डॉ नन्द किशोर जखमोला ने बताया कि रोजगार मेले मे आईटी एवं अन्य क्षेत्रों मे प्रशिक्षित  युवाओं के साथ पूर्व सैनिक के आश्रितों ने भी प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 359 युवाओं ने में हिस्सा लिया। जिनमे से 195 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए किया गया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये  कहा कि आईटीडीए के माध्यम से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कम्प्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

संस्थान की सह निदेशिका, अनीता जखमोला  संस्थान तथा जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द दुदपुड़ी सहित सभी शिक्षकों ने रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले संस्थान के छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें