25-26 अक्टूबर को आयोजित होगा पुनर्मिलन सम्मेलन
देहरादून। एलुमिनी एसोसिएशन राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल के अध्यक्ष इं. दिवाकर धस्माणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, दो दिवसीय एलुमिनी एसोशिएशन पुनर्मिलन पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 25-26 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ सदस्य इं. हरीश नौटियाल के संयोजन में धूमधाम के साथ देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस मिलन समारोह में पूर्व छात्र सपरिवार प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मिलन समारोह का आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के मध्य पूर्ण कर ली जायेगी। प्रति सदस्य आनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस मात्र ₹ 1,000(एक हजार रूपया) रखा गया है। रजिस्ट्रेशन फीस किसी भी दशा में वापस नहीं की जायेगी। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव सुभाष चन्द्र नौटियाल ने दी। उन्होंने बताया कि, दो दिवसीय मिलन समारोह में प्रथम दिवस में परिचय, डिप्लोमा के 50 साल पूर्ण करने वाले सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही प्रथम दिवस सांय को लोक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस में भविष्य की कार्ययोजना तथा बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इं वीरेन्द्र सिंह गुसांई, कोषाध्यक्ष इं निरंजन सिंह रावत, वरिष्ठ सदस्य इं हरीश नौटियाल, इं एस.एस. चौहान, धर्मवीर सिंह चौधरी तथा इं शान्तनु शर्मा उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें