उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

डेटा ट्रैफिक एवं बिलिंग जागरूकता पर छात्रों को किया गया जागरूक

दिल्ली। बुधवार, अलभ्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रायोजन में सनशाइन मॉडर्न पब्लिक स्कूल गंगा विहार में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम (Consumer Awareness Programme - CAP) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय डेटा ट्रैफिक एवं टेलीकॉम बिलिंग में पारदर्शिता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया और दूरसंचार सेवाओं से जुड़े अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान आर जे रमेश ने प्रतिभागियों को मोबाइल डेटा के सही उपयोग, डेटा ट्रैफिक की समझ, टेलीकॉम बिलों को सही तरीके से पढ़ने, रिचार्ज योजनाओं की जानकारी, अतिरिक्त शुल्कों की पहचान तथा बिलिंग में पारदर्शिता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ताओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की बिलिंग संबंधी समस्या होने पर वे अपने सेवा प्रदाता से शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने उपभोक्ता अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका आर जे रमेश  द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। इस संवादात्मक सत्र ने प्रतिभागियों को दूरसंचार सेवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति अधिक जागरूक बनाया।

अलभ्य फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना तथा दूरसंचार सेवाओं में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने TRAI का इस महत्वपूर्ण पहल में सहयोग एवं प्रायोजन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे मोबाइल सेवाओं का उपयोग करते समय अपने बिल एवं रिचार्ज की जानकारी नियमित रूप से जांचें, उपलब्ध योजनाओं को समझें तथा अपने परिवार और समाज में भी दूरसंचार उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएँ। कार्यक्रम में ट्रैफिक बिलिंग का महत्व बताया गया जिस से पारदर्शिता बनी रहे और लूट से मुक्ति हो। 

यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा डिजिटल भारत के निर्माण में जागरूक उपभोक्ताओं की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें