HG International School में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 7 सितंबर 2026

HG International School में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण

 HG International School में शुरू हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण 

सिरोही। रविवार, HG International School Ground में विद्यार्थियों के लिए Archery Training एवं Practice का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण Brahma Kumaris Radio Madhuban 107.8 FM और Supath Gramodyog Sansthan के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गोपाल कौशिक, निदेशक हरेंद्र सिंह, Radio Madhuban से सुरेश, आरजे रमेश तथा Shantivan से बीके जान्वी सहित स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सिरोही जिले के प्रतिभावान विद्यार्थी को तीरंदाजी के क्षेत्र में उचित प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और प्रतियोगिताओं का एक्सपोज़र उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभाशाली बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें।

इस अवसर पर  प्रधानाचार्य गोपाल कौशिक, निदेशक हरेंद्र सिंह की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्कूल द्वारा खेलों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना इस पहल को और मजबूत बनाता है। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह के खेल प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें