25 एवं 26 अक्टूबर को आयोजित होगा एलुमिनी एसोसिएशन का पुनर्मिलन समारोह
देहरादून। (टूरिस्ट संदेश, शनिवार 5 सितंबर) एलुमिनी एसोसिएशन राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल का पुनर्मिलन सम्मेलन इसी वर्ष 25 एवं 26 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एलुमिनी एसोसिएशन के सचिव सुभाष चन्द्र नौटियाल ने दी। उन्होंने बताया कि, जिला पंचायत सभागार में एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. दिवाकर धस्माणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि, एलुमिनी एसोशिएशन का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है तथा शीघ्र ही किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में एसोसिएशन का एक खाता खोला जाएगा। एलुमिनी एसोसिएशन के पुनर्मिलन समारोह के सफल संचालन के लिए इं हरीश नौटियाल के मुख्य संयोजन में एक संचालन समिति का गठन किया गया है। संचालन समिति में इं राजेन्द्र थपलियाल, इं सते सिंह चौहान, इं शैलेन्द्र सिंह रावत, इं शांतनु शर्मा, धर्मवीर सिंह चौधरी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्मिलन समारोह के कार्यक्रमों को अन्तिम स्वरूप प्रदान करने के लिए आगामी 19 सितंबर को कार्यकारिणी तथा संचालन समिति की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में इं वीरेंद्र सिंह गुसांई, इं हरीश नौटियाल, इं सुभाष चन्द्र नौटियाल, इं सतीश त्रिपाठी, इं सते सिंह चौहान, इं कमल किशोर उनियाल, धर्मवीर सिंह चौधरी तथा आनलाइन इं निरंजन सिंह रावत, इं रवि रतूड़ी में उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें