डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपदवार धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु द्वितीय चरण के जनपद वार दूसरे दिन भी जारी रहा रहा, मंगलवार को जनपद हरिद्वार के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष इंजीनियर अमूल्य वालिया तथा संचालन जनपद सचिव इ0 मंगल सिंह नेगी द्वारा किया गया । धरना कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जोरदार नारों के साथ अपनी 27 सूत्रीय न्यायोचित मांगों/ समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही हठधर्मिता तथा असंवेदनशीलता पर उत्तराखंड शासन के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इ0 रमेश चंद्र शर्मा, प्रान्तीय सचिव इं0 वीरेन्द्र सिंह गुसांई सहित महासंघ के अनेक पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें