डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दिया धरना - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 9 मार्च 2026

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दिया धरना

 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दिया धरना 


देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु द्वितीय चरण के जनपद वार संघर्ष कार्यक्रम का प्रारम्भ यमुना कॉलोनी में पूर्व निर्धारित स्थान लोकनिर्माण विभाग विभागगध्यक्ष परिसर के सम्मुख जनपदवार धरना कार्यक्रम के प्रथम दिवस में जनपद देहरादून के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र श्रीकोटी तथा संचालन जनपद सचिव  इ0 पूजा श्रेष्ठ द्वारा किया गया । धरना कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जोरदार नारों के साथ अपनी 27 सूत्रीय न्यायोचित मांगों/ समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही हठधर्मिता तथा असंवेदनशीलता पर उत्तराखंड शासन के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इ0 रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व महासंघ द्वारा प्रथम चरण का आंदोलन पूरे प्रदेश स्तर पर किया गया जिसमें शाखा एवं जनपद स्तर पर बैठकें आयोजित की गई फिर गत माह 18 फरवरी को सभी जनपदों में धरना कार्यक्रमों के पश्चात गत माह 23 फरवरी को देहरादून में एक महारैली का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रदेश भर के 3500 डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। परंतु शासन स्तर से कोई सकारात्मक समाधान न मिलने के कारण सरकार को चेताने हेतु  सोमवार से देहरादून में जनपदवार धरना शुरू कर दिया गया है उन्होंने कहा कि, यदि यही हालात रहे तो आगामी 23 मार्च से समस्त सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन स्तर पर बैठे निरंकुश नौकरशाहों की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें