संगीत छात्र प्रवेश कुमार का भारतीय नौसेना में चयन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

संगीत छात्र प्रवेश कुमार का भारतीय नौसेना में चयन

 संगीत छात्र प्रवेश कुमार का भारतीय नौसेना में चयन 

महाविद्यालय में खुशी की लहर

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संगीत विभाग के छात्र प्रवेश कुमार का भारतीय नौ सेना में म्यूजिशियन के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ डीएस नेगी, महाविद्यालय मे संगीत विभाग की विभागध्यक्ष डॉ चंद्रप्रभा भारती  ने शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । छात्र प्रवेश कुमार को डॉ जूनिश कुमार, अरविन्द दुदपुड़ी, पुष्कर चंद्र, मोहन, अनीता रावत, दीपशिखा, नैनशी, आभास, आकाश, परीक्षित ने भी शुभकामनायें प्रेषित की हैं। डॉ चंद्रप्रभा भारती ने जानकारी दी है कि उनका स्थानांतरण महाविद्यालय गोपेश्वर में हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें