शिक्षकों के लिए माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला हुई आयोजित
आबूरोड। शनिवार, शिक्षक दिवस के अवसर पर अमेज़िंग हीलिंग स्पेस, भुजेला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा, आबूरोड के शिक्षकों के लिए विशेष माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा परिहार के नेतृत्व में लगभग 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में अमेज़िंग हीलिंग स्पेस, भुजेला की निदेशक डॉ. रोज़ा ने स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण पर आधारित प्रेरणादायक सत्र में शिक्षकों को विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक सरल व्यायाम तथा मानसिक शांति का अभ्यास करवाया।
कार्यशाला में आरजे रमेश ने राजयोग ध्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, मानसिक सुकून एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।
शिक्षकों ने कार्यशाला को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल शिक्षकों के स्वास्थ्य, खुशी और मानसिक संतुलन को समर्पित एक सराहनीय प्रयास था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें