शिक्षक समाज का मार्गदर्शक - प्रो. डी सी नेगी, प्राचार्य - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 6 सितंबर 2026

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक - प्रो. डी सी नेगी, प्राचार्य

 शिक्षक समाज का मार्गदर्शक - प्रो. डी. एस. नेगी, प्राचार्य 


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महाविद्यालय स्टाफ क्लब के तत्वाधान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोडीएस नेगी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पणऔर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया उन्होंने शिक्षक को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से एक शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ संदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रो सुरेश चंद्र नौटियाल, प्रोफेसर प्रीति रानी, प्रोफेसर इंदु तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिवाकर बौद्ध, प्रोफेसर वीसी शाह, डॉ भगवत रावत ने भी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ क्लब के संयोजक डॉ संदीप कुमार डॉ मीनाक्षी वर्मा डॉ ऐश्वर्या राणाडॉ विनोद कुमार डॉ जितेंद्र सिंह डॉ श्रद्धा सिंह, अरविन्द दुदपुड़ी, डॉ हीरा सिंह सहित महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें