शिक्षक दीपक जदली के सम्मानित होने पर ट्रस्ट ने जताई खुशी - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

शिक्षक दीपक जदली के सम्मानित होने पर ट्रस्ट ने जताई खुशी

 शिक्षक दीपक जदली  के सम्मानित होने पर ट्रस्ट ने जताई खुशी


कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत) कोटद्वार द्वारा सदस्य शिक्षक दीपक जदली को शिक्षक दिवस के अवसर पर  ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच कोटद्वार द्वारा आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित करने पर खुशी व्यक्त की गयी है। ट्रस्ट की ओर से संस्था का आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक उत्तराखंड डॉ. साकेत बडोला के हाथों प्रदान किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम साहब के अनुयायी दीपक जदली उच्च कोटी के शिक्षक के साथ- साथ अच्छे समाजसेवी भी हैं। वे ट्रस्ट के माध्यम से ज़रूरतमंदों को प्रतिवर्ष कम्बल आदि का वितरण भी करते हैं।  शिक्षक दीपक जदली छात्रों में शिक्षा के विस्तार में भी महत्त्वपूर्ण योगदान करते रहते हैं ।

 इस अवसर पर सचिव कैप्टन पी एल खंतवाल (रि.), शूरवीर खेतवाल, सुदीप बोंठियाल, वीर सिंह व अमेरिका सिंह मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें