वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 9 सितंबर 2026

वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

 वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न




कोटद्वार। सोमवार, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज की निदेशिका अनीता जखमोला, आईटीडीए CALC के निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला, बुरांश कोचिंग के निदेशक अरविंद दुदपुड़ी, राजकुमार बिष्ट, नवल किशोर जखमोला एवं रजनी जखमोला बतौर अतिथि उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए डॉ. नंद किशोर जखमोला की माताजी भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, गढ़वाली लोकगीतों, राजस्थान की लोक परंपरा, दक्षिण भारतीय नृत्य, भरतनाट्यम, बॉलीवुड, पंजाबी एवं हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं संगीत को मंच पर विद्यार्थियों ने जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया, उसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। संस्थान की शिक्षण टीम में भारत सिंह रावत, स्वाति कंडवाल, अंशिका डंगवाल, नितेश रावत, रजनी रावत, जयवीर नेगी, रश्मि, अलका रावत, कशिश एवं मोहित ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मंच संचालन अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, कोटद्वार के शिक्षक सौरभ घनसेला, एंकर कुनाल एवं श्रद्धा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज की निदेशिका अनीता जखमोला द्वारा संस्थान के प्रति समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए अंशिका डंगवाल को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, कोटद्वार की सेंटर मैनेजर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना भी है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें