कण्वनगरी एक्सप्रेस हो ट्रेन का नाम
कोटद्वार। सामाजिक संस्था डू समथिंग सोसायटी के संरक्षक प्रकाश कोठारी ने प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी तथा गढ़वाल सांसद, अनिल बलूनी को स्मृति पत्र प्रेषित कर आनन्द विहार टर्मिनल से कोटद्वार तक संचालित होने वाली रेलगाड़ी का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस रखने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, गढ़वाल सांसद तथा सम्बन्धित अधिकारियों को कई बार पत्र प्रेषित कर रेलगाड़ी का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस रखने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस नामकरण से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय प्रभार भी नहीं बढ़ने वाला है तथा भारत नाम धेय चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म एवं क्रीड़ा स्थली कण्वाश्रम का नाम भी देश-दुनिया में प्रचारित-प्रसारित होगा।
उन्होंने बताया कि, वे संस्था की ओर से प्रधानमंत्री तथा गढ़वाल सांसद को पूर्व में भी कई बार पत्र प्रेषित कर चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें