शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि 



कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। 

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मनदीप सिंह रावत की माताजी सुमा देवी, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, सचिव उत्कर्ष नेगी ने अमर बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने 15वीं गढ़वाल तथा 36 राष्ट्रीय राइफल के शहीद मनदीप सिंह रावत के विषय में वक्तव्य प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त 2018 की मध्य रात्रि को गुरेज सेक्टर ओर किशनगंगा डैम पर देश की सुरक्षा करते हुए शहीद मनदीप सिंह रावत ने 02 आतंकवादियों को ढेर करते हुए देश सेवा में वीर गति को प्राप्त हुए। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनके त्याग, साहस एवं राष्ट्रभक्ति से प्रत्येक नागरिक तथा विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने शहीद मनदीप सिंह रावत के साथ व्यतीत किए गए क्षणों को साझा किया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को शहीद मनदीप सिंह रावत के अदम्य साहस, देशप्रेम एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद मनदीप सिंह रावत विद्या भारती इकाई के छात्र रहे हैं। तथा उनके अदम्य साहस का परिचय अमर गाथा में लिखा जाएगा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी पावन स्मृति को नमन किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें