अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 21 जून 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन

 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन 

  कोटद्वार। डॉ० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय, कोटद्वार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी एस नेगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए बचपन से ही योग की आदत डालना बहुत जरूरी है। प्रोफेसर नेगी ने महाविद्यालय परिवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास शामिल करने के लिए प्रेरित किया।  

   




इस अवसर पर महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ अनुपम कोठारी ने योग प्रोटोकॉल की बारिकियों को समझाते हुए उनके लाभों के बारे में बताया  तथा बिभिन्न योगाभ्यास करवाए।

     कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एन.सी.सी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो, रोवर्स / रेंजर्स तथा छात्र-छात्राओं द्वारा योगाभ्यास में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें