ट्रेन का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस किया जाए - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 19 जून 2026

ट्रेन का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस किया जाए

 मांग

ट्रेन का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस किया जाए



कोटद्वार। बी एड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से गढवाल सांसद अनिल बलूनी से माँग करते हुए कहा कि आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस करने की माँग की है उन्होंने कहा कि कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन का नाम पूर्व में ही सिद्वबली जनशताब्दी  एक्सप्रेस किया गया है इससे कोटद्वार क्षेत्र का नाम देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य मैदानी रूटों पर विख्यात हुआ है कहा कि कण्वाश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है यदि आनन्द विहार एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस रख दिया जाए तो इससे कण्वाश्रम को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिल सकेगी। कहा की नामकरण से सरकार अथवा रेल मंत्रालय पर कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें