82 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के स्वर्ण जयंती समारोह में आधारशिला रक्तदान समूह के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एम्स (AIIMS) ऋषिकेश की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने शिविर में तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए रक्त एकत्रित किया।रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन, आधारशिला रक्तदान समूह के रक्तवीर दलजीत सिंह ने 60 वीं रक्तदान बार कर समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया। संस्था की सदस्या प्रणिता कंडवाल ने भी 31 वीं बार रक्तदान किया।
शिविर में कोटद्वार कोतवाली पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी, चौकी प्रभारी बाजार (उपनिरीक्षक) विनोद चपराना, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र असवाल, राकेश आजाद, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र, ईश्वर रजवार, आरक्षी गंभीर रावत, कुलदीप, गंभीर तोमर, होमगार्ड जवान पंकज कुमार आदि पुलिस के जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 125 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से जांच के उपरांत 82 रक्तवीरों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन सहित रोटरी क्लब के सभी स्वयंसेवक और आधारशिला रक्तदान समूह से दलजीत सिंह, प्रणिता कंडवाल, कविता, शिवम नेगी, यशिका जख्वाल, शंकर बहादुर, आरती भाटिया आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें