गुरु-शिष्य परम्परा का हो विस्तार - जगदीश प्रसाद शास्त्री, पूर्व शिक्षक
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट, कोटद्वार की पदमपुर मोटाढाक में हुई बैठक इंटर कालेज मोटाढाक के पूर्व शिक्षक वयोवृद्ध जगदीश प्रसाद शास्त्री के 86 वें जन्मदिन पर उनके पूर्व विद्यार्थियों डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, शंकर दत्त जोशी, मंजू रावत, मोहन चंद्र जोशी एवं शिवकुमार आदि द्वारा 'महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक जगदीश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि गुरु - शिष्य परम्परा का विस्तार होना चाहिए, उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सब तालों की चाबी है, अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए उनका आशीर्वाद जीवन को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ने व संचालन श्री शूरबीर खेतवाल ने किया ।
इस अवसर पर बीर सिंह, कनिका बिष्ट, सविता ममगाईं, विनय रावत, नेत्र सिंह रावत, शूरबीर खेतवाल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें