सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 12 मई 2026

सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ

सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ 

31 मई तक प्रवेशार्थियों के लिए खुले रहेंगे प्रवेश 



कोटद्वार। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पत्रकारिता एवं जन संचार बी जे एम सी में सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं  पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ एस के गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बी जे एम सी ऑनर्स प्रथम सैमेस्टर  सहित बी जे एम सी प्रथम सैमेस्टर के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी (कला विज्ञान वाणिज्य वर्ग) के छात्र छात्राए समर्थ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 31 मई 2026 तक निर्धारित की गई हैं वहीं दूसरी ओर बी० एस - सी बायो टैक्नोलॉजी विभाग की समन्वयक डॉ नीता भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बी एस सी बायो टैक्नोलाजी प्रथम सैमेस्टर में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र छात्राएँ भी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं इसकी अन्तिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें