विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 13 मई 2026

विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

 विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कोटद्वार।  डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में वाद-विवाद एवं पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर डी.एस. नेगी द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आदेश कुमार ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विभागीय परिषद की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वाद-विवाद तथा पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवाशीष ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान मनीषा तथा तृतीय स्थान सायमा को मिला।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवाशीष, द्वितीय स्थान सृष्टि भारद्वाज तथा तृतीय स्थान सुप्रिया ने प्राप्त किया। वहीं, मॉडल प्रतियोगिता में एन्जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सांत्वना पुरस्कार मानसी, तान्या एवं मीनाक्षी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें