पूर्व सैनिकों से मिलने पहुंचे ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

पूर्व सैनिकों से मिलने पहुंचे ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी

 पूर्व सैनिकों से मिलने पहुंचे ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी

कोटद्वार। ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी, लैन्सडौन, ग्रुप कैप्टन शिव प्रकाश सती,  गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के कोटद्वार कार्यालय में सद्भावना मिलन कार्यक्रम में पधारे। लीग के अध्यक्ष, ले०कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने उनकी अगुवाई की तथा पूर्व सैनिकों की ओर से जोरदार स्वागत किया। लीग के अध्यक्ष ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को लीग के क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर विंग कमांडर भाष्कर रावत, सूबेदार मेजर दिनेश खन्तवाल, कैप्टन सतीश ध्यानी, कैप्टन हसवन्त सिंह, कैप्टन राजेश नेगी , कैप्टन सोहन लाल , सूबेदार मेजर गोपाल जखमोला, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, सूबेदार रामसिंह, चार्ल्स तथा अन्य गौरव सेनानियों से भी परिचय प्राप्त किया।

लीग के गौरव सेनानियों ने पूर्व सैनिकों से जुड़े अनेक विषयों के साथ ही कैन्टीन की साखा बढ़ाने का अनुरोध भी किया। ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी ने गौरव सेनानी स्थल के निर्माण एवं सैनिक विश्राम गृह के विषय में जानकारी ली। उन्होंने गौरव सेनानियों के कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी तालमेल के साथ आगे बढ़ने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें