राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पर संचलन
कोटद्वार। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन जानकी नगर इंटर कॉलेज परिसर से महानगर के मुख्य बाजार व महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए संघ स्थान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क़े शहर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख तपन ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को बताया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जब-जब हिंदू समाज बंटा है यह हिंदू समाज पर विपदा आई है। धरती में मानव समाज को जागृत करने के लिए विभिन्न महापुरुषों ने इस धरती पर जन्म लिया है चाहे राम हो या कृष्ण रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, शंकराचार्य आदि महापुरुषों ने समाज को दिशा दी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किसी क्रिया की प्रतिक्रिया के लिए नहीं बल्कि भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, नगर संघ चालक डॉ. वीरेंद्र रावत, जिला प्रचारक कमल, मुख्य शिक्षक योगेश नेगी, विभाग कार्यवाह चंदन नाकोटी, जिला सह कार्यवाह अरुण विभाग, विभाग प्रमुख जितेंद्र रावत, जिला प्रचार प्रमुख अरविन्द दुदपुड़ी, सह नगर कार्यवाह राजेश, जिला संपर्क प्रमुख बृजमोहन मंजुल, सहित समस्त जिला कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी तथा संघ के अनुसांगिक संगठन क़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें