प्रदेश के सभी 95 ब्लाकों में दिया जायेगा डिजिटल साक्षरता का दस दिवसीय प्रशिक्षण - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

प्रदेश के सभी 95 ब्लाकों में दिया जायेगा डिजिटल साक्षरता का दस दिवसीय प्रशिक्षण

प्रदेश के सभी 95 ब्लाकों में दिया जा रहा डिजिटल साक्षरता का दस दिवसीय प्रशिक्षण 

देहरादून/कोटद्वार। उत्तराखंड सरकार क़े डिजिटल साक्षरता मिशन के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग एवं आईटीडीए द्वारा प्रदेश क़े 95 विकास खण्डों में युवा मंगल दल तथा महिला मंगल दल क़े सदस्यों और अधिकारियों को  डिजिटल साक्षरता का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है 

डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत आईटीडीए कैल्क कोटद्वार, कम्प्यूटर संस्थान क़े द्वारा भी विभिन्न विकासखण्ड मुख्यालयों  में दस दिवसीय  प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं, संस्था क़े निदेशक डॉ नन्द किशोर जखमोला ने उक्त आशय की जानकारी दी। संस्था क़े जन सम्पर्क अधिकारी अरविन्द दुदपुड़ी ने बताया कि, दुगड्डा, जहरीखाल, द्वारीखाल,  रिखणीखाल, नैनीडांडा, थैलीसैंण, पोखड़ा, एकेश्वर तथा बींरोखाल  विकास खण्डों में डिजिटल साक्षरता क़े तहत प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराध से बचाव, कॉमन सर्विस सेंटर सेवायें,  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), यूपीआई लेनदेन  तथा साइबर फ्राड से बचाव से जुडी जानकारी दी जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें