डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्यता के साथ मनाने के लिए हुआ समिति का गठन - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 21 मार्च 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्यता के साथ मनाने के लिए हुआ समिति का गठन

 डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्यता के साथ मनाने के लिए हुआ समिति का गठन 

 कोटद्वार। आगामी 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न,बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के भव्य एवं व्यवस्थित समारोह के भव्यता पूर्ण आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया।

पूर्व की भांति इस वर्ष भी कोटद्वार गढ़वाल में अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन के लिए विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में किया जाना प्रस्तावित है।

 शनिवार को वार्ड नं 22 सिम्मलचौड़ स्थित उत्तराखंड रत्न, कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में आयोजित बैठक में सर्व सहमति से संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति कोटद्वार के मुख्य संयोजक, विकास कुमार आर्य को बनाया गया है तथा सहसंयोजक, शिवम् भूषण शाह, मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष, केशीराम निराला, सह कोषाध्यक्ष,अनुज चौधरी, प्रवक्ता, प्रमोद चौधरी, मनवर लाल भारती तथा संरक्षक मंडल - सर्वोदय पुरुष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, ब्रिजेंद्र आर्य, जगदीश राठी,  प्रांतीय अध्यक्ष, एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड, प्रमोद चौधरी, संस्थापक अंबेडकर मंच, सूरवीर खेतवाल पूर्व सैनिक, शिव कुमार, पूर्व अध्यक्ष, शैलशिल्पी विकास संगठन, भारत भूषण शाह, ओमप्रकाश कोटला, सोहन लाल, डॉ. विक्रम चंद शाह,चंद्रपाल शाह, तथा कार्यकारणी सदस्य- एडवोकेट जोनी, अनिल कुमार,संजीव मोहन, सतीश प्रकाश, आशीष प्रकाश, सच्चिदानंद आर्य, तेजपाल सिंह, मेवा लाल गौड, आशीष खेतवाल, संजीव कुमार को बनाया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें