राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारीखाल में आयोजित हुई मासिक बैठक
कोटद्वार। रा. प्रा. वि. द्वारीखाल में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए चिंतन किया गया तथा स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ज़रूरतमन्द बच्चों को अरुण कुमार गौड़ द्वारा बैग, जूते, स्टेशनरी वितरित की गयी तथा विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। शिक्षिका रिद्धि भट्ट ने उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय में अरूण कुमार गौड़ की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में रविन्द्र भारद्वाज, कुलदीप सिंह बिष्ट, प्रभा देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, नीतू देवी, रजनी देवी, सभी पढ़ने वाले बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें