प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शानदार आगाज - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शानदार आगाज

 प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शानदार आगाज

बिलखेत में किया गया राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

लगभग 27 करोड़ रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण।
नयार घाटी में खुलेगा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण 
हर साल होगा नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन 
जनपद पौड़ी में पहला ए.एल.एस एम्बुलेंस वाहन का हुआ विधिवत लोकार्पण 

पौड़ी। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद के बिलखेत गांव में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की चिनवाड़ी डांडा ग्राम समूह पंम्पिग पेयजल योजना का लोकार्पण तथा विधान सभा लैसडोन के रथुवाढाब में मन्दाल नदी पर 200 मीटर स्पान प्रीस्ट्रेस आर.सी.सी मोटर सेतु(पहुंच मार्ग सहित) लागत 1845.50 लाख व विधान सभा पौडी में बांसाल - भेटी मोटर मार्ग किमी 1 में नयार नदी पर 60 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु के निर्माण कार्य लागत 586.92 लाख का विधिवत शिलान्यास किया। खनन न्यास से जनपद में क्रय की गई एएलएस एम्बुलेंस का मुख्यमंत्री ने विधिवत लोकार्पण किया। पेयजल योजना का लाभ 59 राजस्व ग्रामों, 19 ग्राम पंचायतों एवं 68 बस्तियों को मिलेगा। इसका स्रोत नयार नदी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को जमीन ढ़ूढने के निर्देश दिये। नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलखेत में स्कूल का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। द्वारीखाल में खेल के मैदान का समतलीकरण किया जायेगा। उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 से 22 नवम्बर 2020 तक इस फेस्टिवल में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें पैराग्लाइंडिंग, 170 किमी की माउंटेन बाइकिंग ट्रेल रनिंग स्पर्धा एवं एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अनेक राज्यों से आये प्रतियोगियों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने सब कुछ दिया है। आज आवश्यकता है इन प्राकृतिक सम्पदाओं का सही तरीके से उपयोग किया जाए। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अधिक संभावनाएं एडवेंचर के क्षेत्र में है, और इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं है। उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में पर्यटन, फिल्म, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। प्रत्येक जनपद में थीम बेस्ड डेस्टिनेशन विकसित किये जा रहे हैं। पूरे प्रदेशवासियों को अटल आयुष्मान योजना से आच्छादित करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से उत्तराखण्ड को सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, एसएसपी पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, एसीपी प्रदीप राय, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख बीना राणा, महेन्द्र सिह राणा, ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, उपजिलाधिकारी एस.एस राणा, अपर्णा ढौडियाल, सीओ वंदना वर्मा, एपीडी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं प्रतिभागी व ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें