शिक्षकों को किया सम्माानित - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 9 सितंबर 2019

शिक्षकों को किया सम्माानित

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में खैरासैण और मलेथी में कार्यक्रम  आयोजित 
 
                                 

 कोटद्वार। दुगड्डा बलॉक से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट   कार्य करने वाले शिक्षकों में राजीव थपलियाल सहायक अध्यापक (गणित) ,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुखरौ देवी कोटद्वार को सेवानिवृत प्रधानाचार्य परमानंद बलोधी ने प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दुगड्डा ब्लॉक के अन्य दो अध्यापकों डॉव सौरभ मिश्रा(सहायक अध्यापक कला) तथा भारत भूषण शाह (प्रधानाध्यापक) को भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल से कुल मिलाकर 48 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक पूर्व प्रधानाचार्य परमानंद बलोधी ने कहा कि शिक्षकों का देश के विकास में बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थियों को हर समय अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) विमल बहुगुणा, उपशिक्षा अधिकारी (जयहरीखाल) सुमेर सिंह कैंतुरा ने सभी उपस्थित लोगों तथा जनपद के सभी पंद्रह विकासखंडों से सम्मानित होने वाले गुरुजनों से अपील की कि, हुम् सभी लोगों को पूर्व राष्ट्रपति डॉव सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, इस अवसर पर दिनेश चंद्र गौड़(पूर्व प्रधानाचार्य)मुकेश भट्ट चंद्रप्रकाश,आशीष गौड़, आरती घिल्डियाल,नीरू केस्टवाल,सुनीता डिमरी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें