भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली

         

भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली 


कोटद्वार। महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए भारत की आजादी में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।
पूर्व काबीना मंत्री सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, दर्जाधारी पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचौक से तहसील तक रैली निकालते हुए आजादी के दीवानों के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करते हुए उनके सम्मान में नारेबाजी की है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अगस्त क्रांति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में मुंबई के मैदान में अंग्रेजो भारत छोडो आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें देश की आजादी की खातिर 830 लोगों ने अपने जान गंवाई थी, अठ्ठारह हजार लोगों को नजरबंद किया गया था, तथा आठ हजार लोगों ने गिरप्तारी दी थी। तथा महात्मा गांधी एवं सरोजनी नायडू को पूना जेल, डा. राजेन्द्र प्रसाद को पटना जेल में बंद कर दिया था, कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं की अगुवाई में भारत छोडो आंदोलन सफल रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूरा, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, कांग्रेस यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज, उपेन्द्र सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद, चद्रमोहन सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, योगम्बर रौथाण, गणेश नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, दान सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा,  मीना बछवाण, कुंवर सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, विपिन डोबरियाल, प्रीति देवी, अनिल रावत, अंजुम सभा, गीता नेगी, गबर सिंह, प्रदीप नेगी, हर्षिता, रूपन नेगी, महावीर सिंह रावत, पूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह नेगी, कमला शाह, विमला देवी, ड. नंद किशोर जखमोला, विनीता भारती, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट,रमेश खंतवाल, वीडी नवानी, विनोद नेगी, विजय माहेश्वरी, जितेन्द्र भाटिया, ऋतु चौधरी सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें