सर्वोदयी धूम सिंह नेगी हुए सम्मानित
कोटद्वार। गढ़वाल सर्वोदय मण्डल जिला पौड़ी ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् ,गांधीवादी, वयोवृद्ध, सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी को सम्मानित किया है।ज्ञात हो कि इसी वर्ष धूम सिंह नेगी को मुम्बई में अन्तर राष्टीय जमना लाल बजाज सम्मान -2018 से भी सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर धूम सिंह नेगी ने कहा कि गांधी विचार आज भी सर्वाधिक प्रासांगिक है। हमें गांधीजी के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तभी देश में स्थायी शान्ति स्थापित की जा सकती है। वयोवृद्ध सर्वोदयी नेता मानसिंह रावत ने कहा कि गांधी,विनोबा तथा जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुषों के बताये मार्ग से आज हम भटक चुके हैं। जिसके कारण आज हम सामाजिक बुराईयों में फंसते जा रहे हैं। ग्राम स्वराज अवधारणा के विपरीत शहरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सर्वोदयी नेता विजय जड़धारी ने पूर्ण नशाबन्दी को आवश्यक बताया। उत्तराखण्ड सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष सुरेश भाई ने आल वेदर रोड़ को पर्यावरण का शत्रु बताया। उन्होंने कहा कि जल,जंगल,जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार होना चाहिए। गणेश सिंह गरीब ने पहाड़ों में चकबन्दी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में देवेन्द्र बहुगुणा, सुरेन्द्र लाल आर्य,सत्य प्रकाश थपलियाल, विनोद कुकरेती, वीना सजवाण, चक्रधर कमलेश,शशिप्रभा रावत,गांविद डडंरियाल, मंयक कोठारी,दीपक कुकरेती आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें