- TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

तकनीकी से बढे़गा पर्यटन
वैज्ञानिक उन्नति के साथ-साथ विश्व में तेजी से बदलाव आ रहा है। आज तकनीकी विस्तार ने पूरे विश्व को एक गांव में तब्दील कर दिया है। इसका असर यह हुआ है कि विश्व की विभिन्न संस्कृतियां एक दूसरे से परिचित हो रही है। विश्व में पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल प्रगतियों के साथ-साथ हम एक दूसरे से जुड़ रहे हैं।
 सूचना क्रान्ति ने हमें एक-दूसरे के करीब ला दिया है। खासकर तकनीकी विकास ने मानव की सोच को बदल कर रख दिया है। नवाचार और जिम्मेदार विकास रणनीतियों को प्रोत्साहित करते हैं। यदि हमें अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है तो हमें आधुनिक तकनीकी से आत्मसात् करना होगा। यदि किसी क्षेत्र के सतत् विकास लक्ष्यों के अनुरूप निरन्तर और समावेशी विकास को बनाये रखना है तो हमें पर्यटन में प्रौद्योगिकी और नवाचार के बढ़ते आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभावों को बेहत्तर ढ़ग से समझना होगा। क्षेत्र विशेष में पर्यावरण के अनुकूलन विकास को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक धरोहर को बहेत्तर ढ़ग से सहजने के लिए भी आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करना होगा।  
‘पर्यटन और डिजिटल परिवर्तन’ इस वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस की थीम है। वास्तव में जो क्षेत्र डिजिटल रूप से जितना उन्नत होगा उस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने की उतनी अधिक सम्भावनाऐं बढ़ जाएंगी। एक डिजिटल रूप से उन्नत पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण, समावेश, स्थानीय, सामुदायिक, सशक्तिकरण और कुशल संसाधन प्रबंधन में सुधार कर सकता है।
विश्व पर्यटन दिवस 2018 की थीम टिकाऊ पर्यटन के लिए डिजिटल प्रौद्यागिकियों के सम्भावित योगदान पर जागरूकता बढ़ाने का एक अनूठा प्रयोग है। जबकि निवेश, साझेदारी और अधिक जिम्मेदार और समावेशी पर्यटन क्षेत्र के लिए सहयोग प्रदान करना भी थीम का उद्देश्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें