- TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

बच्चों ने जुटाई पक्षी संसार की जानकारियां
कोटद्वार। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा ‘देखो अपना देश’ थीम के तहत कोटद्वार में दो दिवसीय बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के अंतिम दिन क्षेत्रीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ट्रेकिंग कर लैंसडाऊन रेंज के अंतर्गत पायी जाने वाली विभिन्न पक्षी प्रजातियों की जानकारियां हासिल की। 
ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गत 15 सितम्बर से आगामी 27 सितम्बर तक ‘देखो अपना देश‘ थीम के तहत पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वाचिंग  कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों ने मोड़ाखाल से नौड़ी (समुद्री तल से ऊंचाई-421 मीटर ) तक पैदल भ्रमण करते हुए विभिन्न पक्षी प्रजातियों की जानकारी हासिल की। पक्षी प्रेमी राजीव बिष्ट ने बच्चो को जानकारी देते हुए बताया कि पक्षियों को देखने व उनकी फोटो लेने के लिए काफी समय, धैर्य तथा मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में लगभग 700 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पायी जाती हैं जिसमें लैंसीडौन रेंज ही एक मात्र ऐसी जगह है जहां  350 के लगभग पक्षियों की प्रजाति देखने को मिलती है। उन्होंने बच्चो को जानकारी देते हुए बताया कि सभी पक्षियों के नाम उनकी विशेषता के आधार पर जैसे उनके रंग, आवाज, बनावट के आधार रखा जाता है। उन्होंने बताया की हमारे उत्तराखण्ड में कई विदेशी पक्षी भी देखे जाते है। उन्होंने पक्षियों के अलावा जंगलों में बड़ी तेजी के साथ फैल रही लैटीना घास के बारे में बताया कि यह पूरे जंगल में फैल रहा है जो सही नहीं है और इसका उन्मूलन जरूरी है। 
इस मौके पर सहायक पर्यटन अधिकारी राम कुमार वर्मा, पत्रकार अजय खंतवाल, हेरिटेज स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें