- TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 10 सितंबर 2018

हिमालय दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण
रामनगर। 9 सितम्बर को हिमालय दिवस के अवसर पर टीम कल्पतरू द्वारा फाईकस गार्डन में अमल तास के पौधो का रोपण किया गया। तथा हिमालय : वर्तमान चुनौतियां विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद पपनै और सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक तारिक अहमद ने बतौर मुख्य वक्ता प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने हिमालय को बचाने के लिए अलग से हिमालय मंत्रालय की अवश्यकता बताई और पलायन को रोकने के लिए ठोस उपाय करने पर बल दिया। राजीव भट्ट ने हिमालयी राज्यों के लिए केन्द्र सरकार से हिमालय संरक्षण के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की सीएसआईआर के वैज्ञानिक तारिक अहमद एवं अनामिका ने हिमालय संरक्षण के लिए जोरदार प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ संगठन धरातल पर कार्य कर रहे हैं जिसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। कल्पतरू वृक्ष मित्र संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। गणेश रावत ने कहा कि जागरूकता से ही हिमालय बचेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अतुल महरौत्रा, विजय सिंह दिवान नयाल, मितेस्वर आनंद, डॉ. अनुपम शुक्ला आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें