वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 9 अगस्त 2026

वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 


कु.अर्चिता काला ने प्रथम, कु. तिस्ता द्वितीय स्थान तथा कु. आराध्या कुकरेती ने प्राप्त किया तृतीय स्थान



कोटद्वार। देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद राइफल्स मैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हेमनदास रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जानकीनगर किया गया था। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 11 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मंदीप सिंह रावत की माता सुमा देवी, उनके परिवार की ओर से अंजली रावत, निर्णायकगण एवं विशिष्ट अतिथियों, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, रितेश शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर एवं मनोज कुकरेती द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। टी.सी.जी. की कु.अर्चिता काला ने प्रथम, कु. तिस्ता कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा स्कॉलर्स एकेडमी की कु. आराध्या कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन निधि बहुखंडी एवं विद्यालय के आचार्य रोहित बलोधी द्वारा किया गया। निर्णायकों में समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य  आनंद  बंसवाल जी रहे।

इस अवसर पर देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी, कोषाध्यक्ष सौरव धूलिया, कार्यकारिणी सदस्य अभय जुयाल, नैन्सी रावत, आशुतोष रावत, रोहित कुमार, दीपक मैंदोला, दीप नारायण, हिमांशु रावत, शुभम सुयाल, यशिका ज़ख्वाल, कविता,  वन आरक्षी सीमा नेगी, सुमित नेगी, दिग्विजय सिंह, प्रणिता कंडवाल, अनन्या नैथानी सहित जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें