कण्वनगरी संस्कारशाला की बैठक
कण्वनगरी संस्कारशाला के तहत आयोजित होने वाले संस्कार युक्त, नशामुक्त कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए हुआ बैठक का आयोजन
कोटद्वार। (सोमवार, 3 अगस्त 2026) कण्वनगरी संस्कारशाला के तहत आयोजित होने वाले संस्कार युक्त, नशामुक्त कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार में विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विकासखण्ड दुगड्डा के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन के आवाह्न पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार की प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी, मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र उनियाल, एमकेवीएन स्कूल के संस्थापक प्रकाश कोठारी, पूर्व प्रधानाचार्य शंकर दत्त गौड़, कै.पी.एल. खन्तवाल थे। बैठक में सुभाष चन्द्र नौटियाल द्वारा लिखित तथा सम्पादित पुस्तक कण्वनगरी संस्कारशाला का विमोचन भी किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी, वर्षा भारद्वाज ने कहा कि, नशा हमारी युवा पीढ़ी को गर्त की ओर ले जा रहा है। समाज को संस्कार युक्त, नशामुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।
कण्वनगरी संस्कारशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि, आज युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को वृहत स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बच्चों को संस्कार युक्त, नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने का आवाहन कर चुके हैं। यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि, हम अपने बच्चों में संस्कार हस्तांतरित करें ताकि हमारे बच्चे संस्कार युक्त, नशामुक्त रहें। इसके लिए अभिभावकों तथा शिक्षकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार की प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी ने कहा कि आज समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए जागरुकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है। कण्वनगरी संस्कारशाला इस दिशा में निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने सुझाव दिया कि, आयोजित होने वाले संस्कारशाला के आगामी कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त के उपरांत विकासखण्ड दुगड्डा के सभी विद्यालयों में कण्वनगरी संस्कारशाला के तहत एक भाषण प्रतियोगिता विषय - संस्कार युक्त, नशामुक्त समाज का आयोजन किया जाएगा।
पुस्तक कण्वनगरी संस्कारशाला की समीक्षा डॉ राकेश मोहन ध्यानी ने की तथा बैठक का संचालन अजयपाल सिंह रावत ने किया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र उनियाल, प्रकाश कोठारी, चित्रमणी देवलियाल, शशिभूषण अमोली, मंयक प्रकाश कोठारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में प्रवेश चन्द्र नवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, एस.पी.कुकरेती, डॉ सुन्दर लाल जोशी, रमाकांत कुकरेती, डॉ मंजू कपरवाण, विकास देवरानी, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश लखेड़ा, वरिष्ठ पत्रकार कमल बिष्ट, सुनील नवानी, राजेन्द्र प्रसाद पन्त तथा विकास खण्ड दुगड्डा क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें