रोपी हरेला पौध, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

रोपी हरेला पौध, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

 रोपी हरेला पौध, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प 

कोटद्वार। लोकपर्व हरेला   के  अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कण्वघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी श्री राकेश मोहन ध्यानी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। हरेला पर्व का यह आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक सेवा की भावना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें