संस्कार जनित शिक्षा हो लक्ष्य - ऋतु खण्डूरी भूषण
योग शिक्षक राकेश कण्डवाल के दिशा-निर्देशन में बच्चों ने दी शानदार योगमयी प्रस्तुति
कोटद्वार। मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने उपस्थित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने कहा कि हमारे जीवन का लक्ष्य संस्कार जनित शिक्षा होना चाहिए। जीवन में विज़न बड़ा होना चाहिए परन्तु जीवन में संस्कार होने चाहिए। माता-पिता एवं शिक्षकों को बच्चों को सुसंस्कारित बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक सुन्दर लाल जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मनोज नौडियाल सहित मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें