- TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 13 जून 2026

 डॉ॰ सुन्दर लाल जोशी की पुस्तक का हुआ विमोचन


कोटद्वार। (7 मई) डॉ0 सुन्दर लाल जोशी की पुस्तक साँगठनिक शक्ति समर्थक स्व॰ चक्रधर शर्मा कमलेश का विमोचन साहित्यांचल के कार्यक्रम में समारोह पूर्वक हुआ। इस अवसर पर साहित्यांचल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश नैथानी, मुख्य अतिथि सुशील कुमार त्यागी अमित, ऋषि कण्डवाल, डॉ॰ दिनेश बलूनी, डॉ॰ वेद प्रकाश माहेश्वरी, शिव प्रकाश कुकरेती, शशि भूषण अमोली आदि ने इस पुस्तक विमोचन समारोह में पुस्तक के लोकर्पण पर डॉ॰ जोशी को बधाई दी। साथ ही चन्द्र प्रकाश नैथानी ने डॉ॰ सुन्दर लाल जोशी द्वारा उनकी पुत्री स्व॰ आकांक्षा जोशी के हृदय दान, दो किडनी दान, दो आँखों के दान, त्वचा दान, अस्थि दान सहित समस्त कार्यकारी अंगों के दान पर भी अपने सकारात्मक, चिंतन मनन योग्य और सर्वग्राही विचार सदन के पटल पर रखे। साथ ही डॉ॰ जोशी के द्वारा अपनी माता स्व॰ दर्शनी देवी जोशी के दो नेत्र दान, रक्त दान सहित अन्य कार्यकारी अंगों के दान की भी प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने डॉ॰ जोशी द्वारा स्वयं के अगदान की घोषणा की भी प्रशंसा की तथा उन्हें एक आदर्श अंग प्रेरक और गंभीर रोग ग्रस्त रोगियों का संरक्षक भी करार दिया। साहित्यांचल के संस्थापक और संरक्षक डॉ॰ नन्द किशोर ढौंडियाल ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि साँगठनिक शक्ति समर्थक स्व॰ चक्रधर शर्मा कमलेश नामक इस कृति में कृतिकार डॉ॰ सुन्दर लाल जोशी ने स्व॰ कमलेश के कृतित्व और व्यक्तित्व को सुधी पाठकों के सामने सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है। साथ उनकी यह रचना स्व॰ कमलेश की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर प्रकाश कोठारी, मयंक कोठारी, गणेश केष्टवाल, रिद्धि भट्ट, कैलाश कुकरेती, कमला जोशी, सतीश चन्द्र कण्डवाल, राजा राम थपलियाल आदि उपस्थिति थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें