स्वर्ण जयंती समारोह में ऐतिहासिक कार्यों की होगी झलक - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 14 जून 2026

स्वर्ण जयंती समारोह में ऐतिहासिक कार्यों की होगी झलक

 रोटरी क्लब प्रेस वार्ता 

स्वर्ण जयंती समारोह में ऐतिहासिक कार्यों की होगी झलक

समारोह में कई हस्तियां भी होंगी सम्मानित 



21 जून को कोटद्वार में आयोजित होगा स्वर्ण जयंती समारोह 

कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार ने समाज हित में पिछले पचास सालों में ऐतिहासिक कार्य करवाये हैं। यह बात रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन तथा स्वर्ण जयंती समारोह के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गिलरा ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि, रोटरी क्लब कोटद्वार स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन करेगा। इस आयोजन में रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों की झलक प्रस्तुत की जायेगी तथा समारोह में अनेक महान हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, रोटरी क्लब कोटद्वार का गठन 21 जून 1976 को हुआ था। तब से लेकर क्लब समाज हित में निरन्तर सक्रिय है। 

उन्होंने कहा कि, समारोह में ग्रुप स्टडीज ऐक्ससेन्ज के तहत रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विदेशों में भेजे गये 17 प्रतिभागियों का सम्मान, चार्टर सदस्यों का सम्मान व मण्डल के समस्त मण्डलाध्यक्षों का सम्मान, पत्रकारों का सम्मान, पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया जायेगा ।

उन्होने बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार ने इन 50 वर्षो मे  कोटद्वार-भाबर , गढ़वाल एवं उत्तराखंड में पोलियो समाप्ति हेतु  जागरूकता अभियान,  अंगदान व नेत्रदान जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम, साक्षरता, पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान, आपदाग्रस्त क्षेत्रों मे राहत कार्य, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर, शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्र-छात्राओं  को पाठ्य सामग्री वितरित करना एवं उनके लिए शिक्षा केंद्र खोलना , साईकिल बांटना , गर्मी मे पानी की व्यवस्था करना इत्यादि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य आगामी वर्षों मे भी चलते रहेंगे।

 प्रेस वार्ता का संचालन गोपाल बंसल ने किया तथा सचिव विजय कुमार ने उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी , कमल गुप्ता, अमित अग्रवाल, अनीत चावला, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी आदि सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें