fete and fair (खाद्य उत्सव) का हुआ आयोजन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बी.एड. विभाग द्वारा गुरुवार को एक भव्य fete and fair (खाद्य उत्सव) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की विविध सांस्कृतिक एवं खान-पान परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें सहयोग, रचनात्मकता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश चौहान एवं अन्य प्राध्यापकों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता तथा विभिन्न राज्यों की पारंपरिक खाद्य परंपराओं के महत्व पर के बारे में बताया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बी एड विभाग के अध्यक्ष ने प्रशिक्षुओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए तथा कहा कि फेटे एवं फेयर जैसे कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि सीखने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बी.एड. विभाग के विद्यार्थियों ने 6-6 सदस्यों के समूह बनाकर भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। प्रत्येक समूह ने अपने निर्धारित राज्य की पारंपरिक वेशभूषा, सजावट तथा प्रसिद्ध व्यंजनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा दक्षिण भारतीय, महाराष्ट्रीयन, गढ़वाली, पंजाबी तथा गुजराती संस्कृति एवं खान-पान का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
फेटे एवं फेयर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं अतिथियों ने अत्यंत सराहा। प्रत्येक समूह ने अपने स्टॉल को आकर्षक रूप से सजाया तथा अपने-अपने राज्य के व्यंजनों की विशेषताओं एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी। इससे सभी को भारत की सांस्कृतिक विविधता को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
सभी समूहों ने अपने-अपने राज्यों एवं क्षेत्रों की संस्कृति तथा पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा प्रस्तुति, सजावट, पारंपरिक परिधान, व्यंजनों की गुणवत्ता एवं समूह की सहभागिता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे—
प्रथम स्थान – महाराष्ट्र समूह
द्वितीय स्थान – गढ़वाली समूह
तृतीय स्थान – पंजाबी समूह एवं दक्षिण भारतीय समूह (संयुक्त रूप से)
गुजराती समूह को श्रेष्ठ खाद्य प्रस्तुति (Best Food Presentation) के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चौहान, डॉ. बी. सी. शाह, डॉ. सुशील चंद बहुगुणा, डॉ. सुषमा थलेड़ी, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. एस. के. आर्या, डॉ. डी. बी. सिंह तथा डॉ. डी. के. मौर्य तथा बी.एड. विभाग के सभी प्रशिक्षु (B.Ed. Trainees) भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें