विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष एवं डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के छात्रसंघ महासचिव अनुराग कंडवाल की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल का पौधा रोपित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग कंडवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन महासंघ अध्यक्ष अमित काला ने किया। गोष्ठी में ईशान, अंशुल नेगी, अमित काला, ऋषभ बुड़ाकोटी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।  सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें