उत्तराखण्ड के 12 शिक्षक राष्ट्रीय मंच पर नवाचार के लिए हुए सम्मानित
देहरादून/चंपारण। शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार-2026 में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल के 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के चंपारण में आयोजित इस सेमिनार में देश के 17 राज्यों के 190 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी, विजय टांडेय ने कहा कि नवाचारी शिक्षक ही नई शिक्षा नीति की रीढ़ हैं। फाउंडेशन के संस्थापक, शैलेश भाई प्रजापति ने भी शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत सम्मानित होने शिक्षक - राजीव थपलियाल, कमलेश बलूनी, दिनेश बिष्ट, विनोद रावत, रविंद्र कुमार, सरिता मैंदोला, विभा रावत, ऊषा सागर, सुषमा चौधरी, कुसुम लखेड़ा, अनीता गुसाईं और अर्चना रावत।
इन शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में लागू किए गए नवाचारी शिक्षण प्रयोगों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। उत्तराखण्ड के लिए यह उपलब्धि एवं गर्व का विषय है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें