चेलूसैंण में आयोजित हुई पूर्व सैनिकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 28 मई 2026

चेलूसैंण में आयोजित हुई पूर्व सैनिकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक

 चेलूसैंण में आयोजित हुई पूर्व सैनिकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक     


                        


कोटद्वार। विकासखण्ड द्वारिखाल के चेलुसैंण में गढ़वाल एक्स सर्विस लीग की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। ब्लाक अध्यक्ष सु. मेजर सोवन सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गढ़वाल गौरव सेनानी लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, लीग पूर्व सेनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में 12 पूर्व सैनिक, तीन वीर नारियां ने अपनी पेंशन, ई सी एच एस से सम्बन्धित दस्तावेज एवं समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बैठक में उपाध्यक्ष सु. मेजर दिनेश चंद खंत्वाल ने समस्याओं का समाधान किया। बैठक में द्वारिखाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष सु. मेजर उत्तम सिंह भंडारी, गौरव सेनानी लीग कार्यालय की ओर से कै. हसवंत बिष्ट, कै. राजेश नेगी, कै. राजाराम मंेदोला, सु. राम सिंह एवं सुनील रावत उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें