English play Twelfth Night का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

English play Twelfth Night का हुआ आयोजन

International English Day

English play Twelfth Night का हुआ आयोजन 


कोटद्वार। डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में International English Day के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा Twelfth Night नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वर्षा सिंह द्वारा नाटक की थीम का परिचय प्रस्तुत करते हुए किया गया। उन्होंने नाटक के प्रमुख विचारों एवं साहित्यिक महत्व के बारे जानकारी दी।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा Twelfth Night का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को प्रभावित किया। नाटक में ड्यूक ऑर्सिनो की भूमिका अमन जखमोला, वायोला की भूमिका साक्षी असवाल, ओलिविया की भूमिका साक्षी पंथवाल, मालवोलियो की भूमिका नवीन बिष्ट, मारिया की भूमिका आयुषी, सेबेस्टियन की भूमिका मानषी, क्यूरियो की भूमिका संगीता, सर टोबी की भूमिका आरुषि, कैप्टन की भूमिका ज्योति तथा एंटोनियो की भूमिका मानसविनी द्वारा निभाई गई। नाटक के नैरेटर हितेश जोशी रहे तथा स्क्रिप्ट लेखन का कार्य कीर्ति द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की । विद्यार्थियों ने विषय को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी ने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित गौर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें