करियर काउंसलिंग क्लास का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

करियर काउंसलिंग क्लास का हुआ आयोजन

 करियर काउंसलिंग क्लास का हुआ आयोजन 


कोटद्वार। आईटीडीए कैल्क कम्प्यूटर संस्थान में करियर काउंसलिंग क्लास का आयोजन किया गया जिसमे संस्थान के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग तथा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निकलने वाली विभिन्न भर्तियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उत्तराखंड पीसीएस, लोअर पीसीएस,  समीक्षा अधिकारी तथा विभिन्न भर्तियों  के बारे में बताया गया छात्र-छात्राओं को  बीसीए एमसीए एमबीए, माॅस कम्युनिकेशन, मास काॅम से संबंधित करियर ओरिएंटेड  पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द दुदपुड़ी ने बताया कि समय-समय पर संस्थान में करियर काउंसलिंग, माॅक इंटरव्यू आदि गतिविधियां  संचालित क़ी जाती हैँ जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण  विकास हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें