डिवाइन सोल फाउंडेशन एवं आरएसवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया करियर काउंसलिंग कार्यशालाओं का आयोजन
बीकानेर। डिवाइन सोल फाउंडेशन एवं आरएसवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीकानेर में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक करियर काउंसलिंग कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यशालाएं आरएसवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तीन अलग-अलग विद्यालयों में आयोजित की गईं, जिनमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना था।
कार्यशालाओं के दौरान विद्यार्थियों को डीएमआईटी (डर्मेटोग्लिफिक्स मल्टीपल इंटेलिजेंस टेस्ट) और ब्रेन मैपिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इन तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व को समझने में सहायता मिलती है, जिससे वे बेहतर करियर निर्णय ले सकते हैं।
इन सभी सत्रों का संचालन काउंसलर रिमांशु सिंघाई द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें