पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
कोटद्वार(मंगलवार, टूरिस्ट संदेश)। डाॅ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के गणित विभाग में विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विभाग प्रभारी डॉ. तृप्ति दीक्षित ने बताया कि सत्र 2025-26 में गणित विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय प्रतियोगी कार्यक्रमों के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता काआयोजन किया गया था। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल द्विवेदी (M.Sc. II sem), अब्दुल रहमान (B.Sc. VI sem), द्वितीय स्थान अभय सिंह रावत (M.Sc. II sem), शेफाली बिष्ट (B.Sc. VI sem), तृतीय स्थान आरोही सिलमाना (B.Sc. II sem), सुहानी नेगी (B.Sc. II sem) एवं सांत्वना पुरस्कार शिखा (B.Sc. IV sem), अपर्णा रावत (B.Sc. II sem) ने हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा जखमोला (B.Sc. VI sem), दिया कंडारी (B.Sc. VI sem), द्वितीय स्थान मीनाक्षी नौगांई (B.Sc. VI sem), शिखा (B.Sc. IV sem), तृतीय स्थान शौर्य सिंह कंडारी (B.Sc. II sem), सुहानी मलासी (B.Sc. IV sem) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी और विभाग प्रभारी डॉ. तृप्ति दीक्षित ने संयुक्त रूप से सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना दी तथा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय रावत, डॉ. पवन भट्ट, कर्मचारी मातवर सहित गणित विभाग की छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें